Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

नीरव मोदी की 523.72 करोड़ की संपत्ति जब्त,कार्रवाई जारी

मुंबई 24 फरवरी (हि स)। पंजाब नेशनल बैंक महाघोटाले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने नीरव मोदी की 523.72 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद की है। इस मामले में अब भी ईडी की ओर से जोरदार कार्रवाई की जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार नीरव मोदी ने पीएनबी को 11 हजार 400 करोड़ रुपए का चूना लगाया है। इस मामले का प$ता लगते ही सीबीआई व ईडी ने नीरव मोदी की जांच शुरु कर दिया है। ईडी कल से ही नीरव मोदी की चल व अचल संपत्ति का पता लगा कर उसे बरामद करने की प्रक्रिया लगातार जारी रखे हुए है। आज ईडी ने मुंबई , पुणे, अहमदनगर जिले में 21 स्थानों पर बरामदगी की कार्रवाई की है। अहमदनगर जिले में नीरव मोदी के मालिकाना हक वाले 135 एकड़ जमीन भी आज ईडी ने बरामद किया है।

इसी प्रकार मुंबई में नीरव मोदी का घर व पुणे स्थित घर व फार्महाउस भी आज ईडी की ओर से बरामद किया गया है। ईडी ने आज अलिबाग में स्थित फार्महाउस व सोलर प्लांट भी बरामद किया है। कल ईडी की ओर से नीरव मोदी की वेशकीमती गाड़ीयां व अन्य सामान और 100 करोड़ रुपए के शेयर बरामद किए गए थे। 

Related Articles

Back to top button
Close