खबरेस्पोर्ट्स

टी-20 टीम रैंकिंग: भारत आईसीसी में दूसरे स्थान पर बरकरार.

Sports.नई दिल्ली, 02 फरवरी=  इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला 2-1 से जीतने के बाद भारत आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार है। यह श्रृंखला जीतने पर भारत को एक अंक का फायदा हुआ और उसके 124 अंक हो गए हैं। भारत ने नंबर एक न्यूजीलैंड से अपना फासला कम कर 5 अंक कर लिया है। न्यूजीलैंड के खाते में 129 अंक हैं। विश्व चैंपियन वेस्टइंडीज 116 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

आगे पढ़े : बैडमिंटन रैंकिंग : साइना नेहवाल से आगे निकली सिंधु.

इंग्लैंड को यह श्रृंखला हारने से एक अंक का नुकसान हुआ और अब वह आस्ट्रेलिया से पीछे छठे स्थान पर खिसक गया है। आस्ट्रेलिया के 115 और इंग्लैंड के 114 अंक हैं। दक्षिण अफ्रीका को श्रीलंका से ट्वंटी-20 श्रृंखला 1-2 से हारने का नुकसान उठाना पड़ा और वह 4 अंकों की गिरावट के साथ चौथे स्थान पर खिसक गया है। दक्षिण अफ्रीका के आस्ट्रेलिया के बराबर 115 अंक है लेकिन दशमलव के बाद की गणना में वह आस्ट्रेलिया से आगे है। श्रीलंका को श्रृंखला जीतने से 4 अंकों का फायदा हुआ है और वह 98 अंकों के साथ 8वें स्थान पर है।

Related Articles

Back to top button
Close