खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

ट्रेनों को रद्द करने पर यात्रियों ने किया ‘रेल रोको’ आंदोलन

मुंबई, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पश्चिम रेलवे ने भीड़-भाड़ को देखते हुए दो ट्रेनों को रद्द कर दिया। इससे आक्रोशित रेल यात्रियों ने नायगांव में ‘रेल रोको’ आंदोलन करके रेल सेवा को और अधिक प्रभावित कर दिया। हालांकि आक्रोशित रेल यात्रियों को रेलवे पुलिस ने रेल रोको आंदोलन न करने के लिए समझाया और उन्हें अंततोगत्वा मना लिया।

पश्चिम रेलवे ने शनिवार की सुबह भीड़-भाड़ को देखते हुए दो लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया। इससे रेल यात्री आक्रोशित हो उठे। रेल प्रशासन की दादागिरी के विरोध में रेल यात्रियों ने स्वस्फूर्त होकर रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया। रेल रोको आंदोलन के कारण विरार से बोरीवली के बीच लोकल सेवाएं बाधित हो गईं। रेल यात्रियों द्वारा रेल रोको आंदोलन करने की जानकारी जैसे ही जीआरपी पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंच गई और आक्रोशित रेल यात्रियों को मनाना शुरू कर दिया। 

अंततोगत्वा जीआरपी की मध्यस्थता से रेल यात्री स्वस्फर्तू किए जा रहे रेल रोको आंदोलन को स्थगित कर दिया। पश्चिम रेलवे के मंडल प्रबंधक मुकुल जैन का कहना है कि रख रखाव के लिए ही नियमित समय सारिणी के अनुसार ट्रेनों को रद्द किया गया था।

Related Articles

Back to top button
Close