Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

दिग्विजय सिंह पर गिरी कांग्रेस की गाज , गोवा व कर्नाटक के प्रभारी पद से हुई छुट्टी .

नई दिल्ली (29 अप्रैल): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर कांग्रेस की गाज गिरी है और उन्हें बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस ने उन्हें गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी पद से छुट्टी कर  दिया है। उनकी जगह ए चेला कुमार को गोवा का प्रभार सौंपा गया है, जबकि केसी वेणुगोपाल को कर्नाटक का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आपको बता दें कि हाल ही में गोवा विधानसभा चुनाव में किसी को बहुमत हासिल नहीं हुआ। हालांकि कांग्रेस 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। लेकिन अन्य दलों के नेताओं से सही तालमेल न बैठने के चलते पार्टी यहां सरकार बनाने से चूक गई और बीजेपी ने अन्य दलों के विधायकों को मिलाकर बहमुत सिद्ध कर दिया। जिसके बाद लगातार दिग्विजय सिंह को इस सब के लिए जिम्मेदार ठहराया गया।

यह भी पढ़े : दिल्ली : रोहिणी कोर्ट में कैदी की गोली मारकर हत्या.

Related Articles

Back to top button
Close