उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

नगर निकाय चुनाव: मतदान शुरू होते ही खराब हुई कई बूथों की ईवीएम मशीन

झांसी, 29 नवम्बर (हि.स.)। यूपी के तीसरे चरण के मतदान का शुरुआती दौर ही गड़बड़ता नजर आया। मतदान शुरु होते ही कुछ बूथों की ईवीएम मशीनें हांफती नजर आई। इसके चलते कुछ समय के लिए मतदान रोका गया। सूचना पर हरकत में आए निर्वाचन अधिकारी ने तुरंत ही उक्त स्थलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। और तकनीकि खराबियों को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए। 

स्थानीय निकाय चुनाव के तीसरे चरण में बुधवार सुबह साढे़ सात बजे से मतदान शुरु हो गया। लोगों ने बड़े ही जोश के साथ मतदान करना शुरु किया। महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाने का काम किया। मतदान शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम मशीन के खराब होने से वोटरों को मायूसी का सामना करना पड़ा। वार्ड क्रमांक 22 राजगढ़ के बूथ 132,बूथ 276 में और बूथ 39 लोकमान्य तिलक इण्टर काॅलेज की

ईवीएम मशीन खराब होने की सूचनाएं मिलने पर 

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान सहित एसएसपी जेके शुक्ला अपने दल बल के साथ हाफिज सिद्दीकी नेशन इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ पहुंच गए। स्थिति का मुआयना करते हुए ईवीएम मशीन को सही करवाया। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि संभवतः मतदाता द्वारा मशीन के बटन को ज्यादा देर तक दबाये रहने के कारण टेक्निकल फॉल्ट आ गया है। जिसे समय रहते सही कर दिया गया है।

आधी आबादी भी निभा रही है आधा दायित्व

अधिकांश वार्डों में पुरुषों के साथ महिलाएं भी बढ़चढ़कर वोटिंग करती नजर आई। वार्ड 32 में महिलाओं और पुरुषों का प्रतिशत लगभग समान पाया गया। जैसा कि ज्ञात है कि नगर निगम समेत पूरे जनपद में करीब आधा प्रतिशत महिलाओं का है। जो कि अपने आप में महत्व रखता है। 

मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान के लिए उमड़ी भीड़

सुबह-सुबह मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदान के लिए मतदाताओं की खासी भीड़ नजर आई। लोगों ने सुबह से ही लाइन में लगकर अपने चहेते उम्मीदवार को वोट करने के लिए प्रतीक्षा करना उचित समझा। 

सुबह 9 बजे तक हुआ 10 प्रतिशत मतदान

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार साढे़ सात बजे से शुरु हुए मतदान में 9 बजे तक कुल 10 प्रतिशत मतदान हो चुका था। यह मतदान महज डेढ़ घंटे का प्रतिशत बता रहा है। समाचार लिखे जाने तक इसकी गति और तेज हुई थी। 

Related Articles

Back to top button
Close