Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

नगर निगम चुनाव के नतीजो को ‘आप’ ने कहा लोकतंत्र के लिए खतरा !

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। दिल्ली नगर निगम चुनाव के परिणामों के लिए मतों की गणना जारी है। एक के बाद एक भाजपा 10 सीटों पर भाजपा जीत चुकी है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया है।

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘परिणाम आये, जैसी जीत भाजपा को मिली वो ईवीएम की लहर है। अगर लोकतंत्र ईवीएम से तय होगा तो आजादी पर खतरा। देश को सोचना पड़ेगा।‘

गोपाल राय ने कहा, 10 साल से एमसीडी में भाजपा की सत्ता थी, दिल्ली में जो परिणाम आये हैं, यह चमत्कारिक जीत है। यह मोदी लहर नहीं, ईवीएम लहर है। यूपी और उत्तराखण्ड में भी यही हुआ। लोकतंत्र पर बड़ा खतरा खड़ा हो गया है। ईवीएम लहर चलाई जा रही है। मतदाता का अधिकार सुनिश्चित करना है। भाजपा किसी भी तरह से लोकतंत्र को ख़त्म करना चाहती है। नतीजों के बाद मिल कर इस पर चर्चा करेंगे।

दिल्ली : भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मांगा केजरीवाल का इस्तीफा

वहीं दिल्ली सरकार में प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने अपने बयान में कहा, दिल्ली की सड़कों पर बिना झाडू लगाए एमसीडी चुनावों में झाडू लग गई है। जब मशीन ही आपके साथ है तो इंसान से क्या तालुख।

दूसरी ओर नतीजों के बाद स्वराज इंडिया के प्रमुख और चुनाव विशेषज्ञ योगेंद्र यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम लोकतंत्र की त्रासदी देख रहे हैं ये बुरी खबर है हम कैसे जीवित रहने की उम्मीद कर सकते हैं?

सुबह 9 बजे से पहले भविष्यवाणी करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि स्थानीय चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। योगेंद्र यादव ने आगे कहा कि ये नतीजे अरविंद केजरीवाल सरकार के प्रति जनता का गुस्सा दिखा रहे हैं। योगेंद्र यादव दो साल पहले अरविंद केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी में ही थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाने के बाद प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव पार्टी से अलग हो गए थे।

Related Articles

Back to top button
Close