Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

एमसीडी चुनाव नतीजे पर बोले शशी थरूर , कांग्रेस ने की बेहतर शुरुआत

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस सांसद शशी थरूर ने दिल्ली में दिल्ली नगर निगम चुनावों के नतीजों को कांग्रेस के लिए बेहतर शुरुआत बताया है। वहीं कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने इसे कांग्रेस की वापसी का सुनहरा मौका खोना करार दिया है।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने एमसीडी चुनाव नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने वापसी का सुनहरा मौका खो दिया।‘
उन्होंने माकन पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘मैंने आपसे पहले ही कहा था कि तंगदिल, बुज़दिल और कम दिमाग का नेतृत्व थोपा गया था दिल्ली पर।’

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को गुजरात का प्रभारी बनाया

हालांकि एमसीडी परिणाम को देखते हुए कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है।
वहीं कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद शशी थरूर ने दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा को जीत की बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए 2015 में 9.6% वोटों के मुकाबले इस बार कुछ बेहतर नतीजे हासिल किये हैं। उन्होंने इसका श्रेय दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन को देते हुए इसे जीत की शुरूआत करार दिया है।

Related Articles

Back to top button
Close