Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पंचतत्व में विलीन हुईं श्रीदेवी, पति बोनी कपूर ने दी मुखाग्नि , फिल्म जगत के साथ फैंस ने दी नम आँख से विदाई

मुंबई : भारतीय फिल्म जगत की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। 24 फरवरी की रात दुबई में उनका निधन हो गया था। दुबई में जांच प्रक्रिया और पोस्टमॉर्टम के बाद मंगलवार रात एक्ट्रेस का शव मुंबई लाया गया। इसके बाद बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में श्रीदेवी का अंतिम संंस्कार हुआ। श्मशान घाट पर फिल्म जगत के लोगों के साथ ही श्रीदेवी का पूरा परिवार मौजूद था। पति बोनी कपूर ने दिवंगत एक्ट्रेस की चिता को आग दी। इससे पहले श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखकर यहां तक लाया गया । उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

sridevi-funeral_

श्रीदेवी को सफेद फूल पसंद थे इसलिए उनके ट्रक को सफेद फूलों से ही सजाया गया। ट्रक के सामने श्रीदेवी की बहुत ही प्यारी तस्वीर लगाई गई थी। मुुंबई सेलिब्रेश स्पोर्ट्स क्लब और श्मशान भूमि के बीच करीब साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी है। श्रीदेवी की शवयात्रा को स्पोर्ट्स क्लब से श्मशान भूमि तक पहुंचने में 1 घंटे से भी ज्यादा का समय लगा। पूरे रास्ते उनके हजारों फैन्स का समूह उनकी शवयात्रा के साथ चलता रहा।

श्मशान तक श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के सिरहाने इस तरह खड़ी रहीं दोनों बेटी जान्हवी-ख़ुशी

hhhh

श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए स्टार्स और फैन्स की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बॉलिवुड और अन्य क्षेत्रों की हस्तियों सहित हजारों लोगों ने बुधवार को श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। उनका अंतिम संस्कार दक्षिण भारतीय रस्म से किया गया। इसके लिए तमिलनाडु से पंडितों को बुलाया गया था। श्रीदेवी को साल 2014 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इस वजह से महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने का फैसला लिया। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया और बंदूकों की सलामी दी गई।

श्रीदेवी से नफरत करती थी उनकी सास , सरेआम पेट में मारा था मुक्का

Sridevi-last-tribute

जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके फैंस लंबी कतार लगाकर खड़े रहे, वहीं बॉलिवुड सेलिब्रिटीज का तांता भी लगातार लगा रहा। देश की कई मशहूर शख्सियतों, बॉलिवुड हस्तियों, राजनेताओं और कारोबारियों सहित हजारों लोगों ने श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। बुधवार सुबह से ही दिवंगत अभिनेत्री के अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर आंखों में आंसू भरे उनके प्रशंसकों की कतार लगने लगी। कुछ प्रशंसकों के हाथों में फूल थे।

Sridevi-tribute

श्रीदेवी के निधन के बाद इस सोसायटी ने लिया बड़ा फैसला , रद्द किया होली समारोह

श्रीदेवी का सबसे पहले अंतिम दर्शन करने वालों में रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित नेने, अक्षय खन्ना, तब्बू, फराह खान, नितिन मुकेश, नील नितिन मुकेश, विद्या बालन, सुष्मिता सेन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, मधुर भंडारकर, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, फरहान अख्तर, हेमा मालिनी, जया बच्चन, जॉन अब्राहम, सुलभा आर्या, अजय देवगन और काजोल जैसी हस्तियां शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button
Close