Home Sliderजम्मूदेशनई दिल्ली

पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन , मिला मुहतोड़ जवाब

जम्मू, 30 जनवरी : पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के कल्सिया और झागर में बिना किसी उकसावे के नियत्रंण रेखा पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय जवान भी इस गोलीबारी का मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इस गोलीबारी में किसी प्रकार के जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ था।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह पाक सेना ने नौशेरा सेक्टर पर स्थित भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बना गोलीबारी की तथा मोर्टार दागे। सीमांत लोगों में डर और दहशत का माहौल पैदा हो गया है। खबर लिखे जाने तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close