खबरेजम्मूराज्य

पाक सेना ने नौशरा, राजौरी व पुंछ में की गोलीबारी

जम्मू, 01 जून = जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में पाक पिछले दिनों लगातार गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करता आ रहा है। पाक सेना ने गुरुवार को नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय चौकियों को निशाना बना गोलीबारी शुरू कर दी। जम्मू संभाग में नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी और पुंछ जिले में भी बिना किसी उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सोपोर में हुए मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, पुलिस पर किया था ग्रेनेड हमला

पाकिस्तानी सेना ने सुबह साढ़े सात बजे राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर मोर्टार दागे और गोलीबारी की। इसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह सात बजकर 40 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर कृष्णघाटी सेक्टर में भी गोलीबारी की। भारत की सैन्य चौकियों ने इसका जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया और अभी भी गोलीबारी जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close