खबरेमहाराष्ट्रमुंबई

पुणे की बेक्स एंड केक्स बेकरी में लगी भीषण आग, छह मरे

मुंबई ,30 दिसम्बर=  पुणे जिले में स्थित कोंढवा इलाके में स्थित एक बेकरी में शुक्रवार की सुबह भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर छह मजदूरों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बेक्स एडं केक्स बेकरी में तड़के अचानक आग लगी| उस वक्त सभी मजदूर सो रहे थे। मजदूर अपना बचाव कर पाते या कुछ समझ पाते तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया| छह मजदूरों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई|

ये मजदूर उत्तर प्रदेश के बिजनौर के मूल निवासी बताए जा रहे हैं| मृतकों के नाम है इरशाद खान (26), शानू अंसारी (22), जाकिर अंसारी (24), फहीम अंसारी (24), जूनेद अंसारी (25) और निशान अंसारी (29) बताया जा रहा है। कई अन्य मजदूर भी बुरी तरह झुलस गए हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Related Articles

Back to top button
Close