खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे : दो लड़कियों के झगड़े से हुआ तिहरे हत्याकांड का खुलासा , दो गिरफ्तार

मुंबई, 24 फरवरी : पुणे के गणेश पेठ में दूधभट्टी के समीप नागझरी नाले से पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तीन शवों को बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। कचरा बिनने वाली दो लड़कियों के झगड़े से पुणे में तिहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। हत्याकांड में संदेहास्पद तीसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, तीन लोगों की हत्या एवं उनके शव के मिलने से गणेश पेठ परिसर में खलबली मची हुई है। मृतकों में दो लोगों की ही पहचान हो सकी है, जिसमें एक लड़का जावेद तो दूसरा संदीप अवसरे बताया गया। जबकि तीसरे युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इस हत्याकांड मामले में फरासखाना पुलिस ने बाप्या उर्फ रवींद्र जगन सोनवणे और विक्रम दीपकसिंह परदेशी को गिरफ्तार किया है। तीसरा संदेेहास्पद आरोपी मुन्ना भंगारवाला मौके से फरार है। पुलिस ने बताया कि दोनों संदेहास्पद आरोपी गांजा व अन्य नशीले पदार्थ का सेवन करते हैं और नशे में हैं, इसलिए दोनों ने अपराध को नहीं कबूला है। पर पुलिस के पास ऐसे सबूत हैं, जिससे यह साबित हो रहा है कि हत्याकांड में दोनों शामिल हैं।

शादी में इस जोड़े को गिफ्ट में मिला बम खोलते ही हुआ धमाका , दुल्हे की मौत , दुल्हन घायल

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार, 23 फरवरी की शाम को नागझरी नाले से तीन शवों को बरामद किया गया। अपराध शाखा के अपर पुलिस आयुक्त प्रदीप देशपांडे, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (दक्षिण विभाग) रवींद्र सेनगांवकर के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर बसवराज तेली, पुलिस उपायुक्त पंकज डहाणे, सहायक पुलिस आयुक्त समीर शेख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (अपराध शाखा) के नितिन भोसले-पाटिल, फरासखाना पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण अंबुरे, सहायक निरीक्षक महेंद्र जाधव, अपराध शाखा के उप निरीक्षक दिनेश पाटिल, सतीश निकम, सीताराम मोरे और हर्षल कदम ने मामले की जांच पडताल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए हैं। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close