Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पुणे : हड़ताल के चलते व्यापारी आम लोगों को लूटने में लगे , 80 रुपये लीटर बिक रहा दूध

मुंबई, 02 जून = किसानों की हड़ताल के चलते पुणे में दूध की किल्लत महसूस की जा रही है और व्यापारी आम लोगों को लूटने में लगे हुए हैं। दूध व्यापारी भैंस के दूध को 80 रुपये और गाय के दूध को 60 रुपये में बेच रहे हैं। दूध लेने के लिए लोगों की लम्बी कतारें लग गई हैं। इस तरह से देखा जाय तो दूध व्यापारियों ने आम लोगों को लूटना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के किसान गुरुवार से ही हड़ताल पर चले गए हैं। किसानों ने विरोधस्वरूप जहां पहले दिन सड़क पर दूध, प्याज और साग सब्जियों को फेंककर अपना विरोध जताया था, वहीं आज भी किसान हड़ताल पर होते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। किसानों द्वारा दूध को सड़क पर फेंके जाने की वजह से हड़ताल के दूसरे दिन दूध पुणे शहर नहीं पहुंच पाया। इसी का फायदा उठाकर दूध विक्रेता भैंस के दूध को 80 रुपये और गाय के दूध को 60 रुपये में बेच रहे हैं।

महाराष्ट्र: किसानों का आंदोलन हुआ उग्र , सब्जी,दूध व अन्य चीजो की सप्लाई भारी संकट .

किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। बताया जाता है कि किसानों की हड़ताल देखकर सरकार को पसीना छूटने लगा है और वह सकारात्मक रुख अपनाने को तैयार दिख रही है।

Related Articles

Back to top button
Close