Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : पैसे की कमी के कारण पुणे में स्थित बालचित्रवाणी विभाग को सरकार ने किया बंद.

मुंबई, 31 मई: राज्य सरकार ने पुणे स्थित बालचित्रवाणी विभाग को पैसे की कमी की वजह से बुधवार को बंद करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार बाल चित्रवाणी की जगह अब ई-बालभारती नामक नई संस्था गठित करने वाला है। इस नई संस्था में बालचित्रवाणी में कार्यरत कर्मचारी वर्ग को उनकी काबिलियत के हिसाब से समायोजित किया जाने वाला है।

इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि घाटे में चल रही इस संस्था को विधि व न्याय तथा वित्त विभाग के सुझाव के बाद बंद करने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही ई-बालभारती नामक नई संस्था गठित की जाएगी, जो बालचित्रवाणी द्वारा किए जा रहे काम को गति देगी।

बालचित्रवाणी द्वारा बच्चों के लिए कार्यक्रम बनाए जाते थे और इन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाता था। इस संस्था की ओर से अब तक छह हजार से ज्यादा कार्यक्रम बनाए जा चुके हैं। इस संस्था को इससे पहले केंद्र सरकार की ओर से अनुदान मिलता था, जिसे बंद कर दिया गया था। इसी प्रकार इस संस्था में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन व अन्य खर्च भी समय पर नहीं मिल रहा था, जिससे यह सभी लोग कोर्ट में गए थे। लेकिन 50 से कम कर्मचारी होने की वजह से अगर संस्था वित्तीय रूप से सक्षम नहीं है तो वह संस्था बंद कर सकती है, इसी आधार पर कर्मचारियों को कोर्ट से कोई सकारात्मक लाभ नहीं हुआ। इसी आधार पर राज्य सरकार ने इस संस्था को बंद करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़े : महाराष्ट्र : अब कालेज में एडमिशन फार्म के साथ भरना होगा वोटर रजिस्ट्रेशन फार्म.- राज्य चुनाव आयोग

Related Articles

Back to top button
Close