उत्तराखंडखबरेराज्य

पॉश इलाके में आया तेंदुआ, कुत्ते को बनाया निवाला

हरिद्वार, 04 अगस्त (हि.स.)। शनिवार को सुबह शहर के पॉश इलाके बिल्केशवर कालोनी में तेंदुए ने हमला कर एक कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। राजाजी राष्ट्रीय टाइगर रिजर्व पार्क से सटी शहर की पॉश कॉलोनी में शनिवार की सुबह जब लोग अपने कामों में व्यस्त थे तभी कहीं से दो आवारा कुत्ते कालोनी में आ गये। इसी दौरान जंगल से निकलकर तेंदुऐ ने हमला कर एक कुत्ते को गले से दबोच लिया।

काफी देर तक मौके पर बैठ कर कुत्ते के मरने का इंतजार करने के बाद तेंदुआ कुत्ते को उठा कर जंगल में भाग गया। गनीमत ये रही कि बरसात होने के कारण रोज सुबह सैर के लिए आने वाले लोगों की मौजूदगी नहीं थी। पिछले सप्ताह भी तेंदुए ने एक घर की छत पर बंधे कुत्ते को छत पर कूद कर अपना शिकार बनाया था, लेकिन कुत्ते के मालिक के जागने से तेंदुए को कुत्ते को छोड़कर भागना पड़ा था। इलाके की चौकी पर तैनात वन दरोगा नारायण सिंह ने बताया कि कॉलोनी के लोगों ने चौकी पर सूचना दी थी। जब तक वन कर्मी पहुंचे तेंदुआ जंगल में भाग गया था। आये दिन पार्क से सटी शहर कीबस्तियों सहित भेल उपनगरी में जंगली जानवरों के आने से लोगों में दहशत का माहौल है। 

Related Articles

Back to top button
Close