खबरेस्पोर्ट्स

पोलो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम घोषित, पद्मनाभ सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

नई दिल्ली, 20 मई (हि.स.)। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले पोलो वर्ल्ड कप के लिए भारतीय पोलो टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में राजधानी के पद्मनाभ सिंह का चयन हुआ है। चयन के साथ ही पद्मनाभ के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। मैदान में उतरने के साथ ही पद्मनाभ सिंह वर्ल्ड कप मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे।

ग्यारहवें वर्ल्ड कप के जोनल प्ले ऑफ का आयोजन आगामी 29 जून से 7 जुलाई के बीच ईरान में आयोजित किए जाएंगे। वहीं पोलो वर्ल्ड कप का आयोजन अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होगा। शीघ्र ही भारतीय टीम कंडीशनिंग एवं कोचिंग प्रोग्राम के लिए रवाना होगी।

भारतीय टीम इस प्रकार है-

पद्मनाभ सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल रवि राठौड़, अभिमन्यु पाठक,अंगद कलान,सिद्धांत शर्मा, और प्रणव कपूर।

Related Articles

Back to top button
Close