खबरेविदेश

प्यार के खातिर राजपाठ छोड़ेगी यह राजकुमारी !

टोक्यो : कहते हैं प्यार अंधा होता हैं , एक बार प्यार हो जाये तो क्या अमीर क्या गरीब दूरिया मिट जाती हैं . और यह सच कर दिखाया हैं जापान की एक सुंदर राजकुमारी माको ने . अपने जीवन के सारे  एशो आराम को छोडकर माको एक गरीब लड़के से शादी करने जा रही हैं . 

m famili
राजकुमारी माको का शाही परिवार

जी हां, शाही परिवार की राजकुमारी माको अपने एक पूर्व कॉलेज के क्लासमेट से विवाह करने वाली है. इसके लिए राजकुमारी अपना शाही परिवार का दर्जा भी छोड़ने को तैयार है.  जिनसे वह विवाह करना चाहती है, वह पेशे से कानूनी सहायक 25 वर्षीय केई कोमोरू है. स्थानीय मीडिया में यह खबर आने के बाद जापान के शाही परिवार के कम होते सदस्यों की संख्या पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

princess-mako1
राजकुमारी माको

जापान के राजा की पोती हैं माको 

माको जापान के राजा अकिहितो की पोती है , जबकि कोमोरू एक आम नागरिक है . दोनों की 5 साल पहले टोक्यो के एक रेस्तरां में मुलाकात हुई थी . एक साल बाद कोमोरू ने शादी का प्रस्ताव दिया था जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था. माको के माता-पिता ने भी यह रिश्ता स्वीकार कर लिया है . मध्य जून में दोनों सगाई और 2018 में विवाह कर सकते हैं।

mako

एक म्यूजियम में शोधकर्ता हैं माको 

जापान के कई दशकों पुराने कानून के अनुसार आम नागरिक से विवाह करने पर राजकुमारी को शाही परिवार छोड़ना होता है . विवाह के बाद माको भी एक आम नागरिक बन जाएंगी माको से पहले उनकी बुआ और अकिहितो की इकलौती बेटी सायको ने वर्ष 2005 में  योशिकी कुरोदा से विवाह किया था .  राजकुमारी माको शाही परिवार की पहली सदस्य है जिन्होंने विश्वविद्यालय से शिक्षा हासिल की है. वर्तमान में राजकुमारी एक म्यूजियम में शोधकर्ता है।

सार्वजनिक जिम्मेदारियों के लिए कम सदस्य

अकिहितो  के चार ही पोते-पोतियां है जिनमें से तीन राजकुमारी है . वही , माको के आम नागरिक से विवाह पर परिवार के सदस्यों की संख्या लगातार कम हो रही है . इन पर सार्वजनिक गतिविधियो में हिस्सा लेने की जिम्मेदारी होती है . वहीं 83 वर्षीय अकिहितो लगातार बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण पद से हटने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं . यहां पद का वंशज भी एक राजकुमार ही होता है।

Related Articles

Back to top button
Close