उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

प्रधानमंत्री से मिले यूपी के नव निर्वाचित महापौर

लखनऊ, 05 दिसम्बर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित 14 नगर निगमों के महापौर एवं अमेठी नगर पंचायत व अमेठी जिले की जायस नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष ने मंगलवार को प्रधानमंत्री निवास पर नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश के शहरों का विकास के माध्यम से कायाकल्प करने में जन-भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका का आह्वान किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि केन्द्र-राज्य सरकार नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और दैनिक सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, ऐसे नगर नियोजन के लिए कटिबद्ध है। 

प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनकी सरकार और प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय सहित भारतीय जनता पार्टी संगठन को शुभकामनाएं देते हुए आह्वान किया कि हम जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए सदैव कृत संकल्पित रहें।

Related Articles

Back to top button
Close