खबरेदेशनई दिल्ली

प्रियंका गांधी की सुन्दरता पर इस नेता के बिगड़े बोल !

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में उभर रही हैं , वही उन्हें  कांग्रेस – सपा  के साथ गठबंधन करने में सक्रिय भूमिका निभाने का श्रेय  दिया जा रहा हैं .  उनका नाम कांग्रेस द्वारा तय किए गए 40 स्टार प्रचारकों में शामिल है।
प्रियंका पर तंज कसते हुए भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी एक सुंदर महिला जरूर हैं लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं भाजपा में हैं जिनको चुनाव प्रचार में लगाया जा सकता है। उन्होंने भाजपा नेता और मंत्री स्मृति ईरानी को प्रियंका गांधी से ज्यादा सुंदर बताया। एक हिंदी न्यूज चैनल से बात करते हुए कटियार ने कहा कि प्रियंका गांधी सुंदर महिला है, अच्छा है कि वे प्रचार करें, बहुत दिनों से वे बाहर निकली भी नहीं हैं, लेकिन उनसे ज्यादा सुंदर महिलाएं तो भाजपा में हैं, जिन्हें हम भी चुनाव प्रचार में लगा देंगे।
 
कटारिया यही नहीं रुके प्रियंका पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा की , ‘जितना प्रियंका को खूबसूरत बताया जाता है, वो उतनी खूबसूरत नहीं हैं, हमारे यहां स्मृति ईरानी हैं जो जहां जाती हैं वहां भीड़ लग जाती है वह उनसे कहीं ज्यादा भाषण देती हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पहले चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग के पास भेजी है जिसमें प्रियंका का भी नाम है।
प्रियंका कांग्रेस में किसी पद पर नहीं हैं, वह फिर भी अपनी पार्टी में सबसे बड़ी स्टार  प्रचारक हैं . जब से उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब रहनी शुरू हुई, वह अपने भाई एवं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व भूमिका में आने के बाद से सक्रिय हो गई हैं। प्रियंका का स्टार प्रचारकोंं में शामिल होना महत्व रखता है क्योंकि पार्टी के कार्यकर्त्ता उत्तर प्रदेश चुनाव में उनकी ज्यादा सक्रिय भूमिका की मांग करते रहे हैं। प्रियंका पूर्व में रायबरेली और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में ही प्रचार करती रही हैं जहां से क्रमश: सोनिया और राहुल सांसद हैं। लेकिन इस बार वह पुरे यूपी में स्टार प्रचारक के रूप में काम कर रही हैं . सोनिया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button
Close