Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

बरखा सिंह को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन के खिलाफ आवाज उठाने वाली बरखा सिंह को शुक्रवार को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

कांग्रेस की चार सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पास कर बरखा शुक्ला सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण यह कदम उठाया गया है। समिति में डॉ. नरेंद्र नाथ, आभा चौधरी, महमूद जिया और सुरेंद्र कुमार शामिल थे।

सभी राज्य कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करें  : राजनाथ सिंह

बरखा ने एक दिन पहले ही महिला मोर्चा की अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझाा ने उन्हें पद से हटाने का लिखित आदेश जारी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button
Close