Home Sliderखबरे

बिग बी अमिताभ बच्चन को श्रीदेवी की मौत का हो गया था आभास ! ट्वीट करके था ये लिखा

मुंबई (25 फरवरी): श्रीदेवी के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। सबसे पहला ट्वीट अमिताभ बच्चन का आया,जिन्होंने श्रीदेवी की डेथ की पुष्टि तो नहीं की, लेकिन उनके शब्द काफी कुछ कह रहे थे। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर लिखा था, “न जानें क्यों, एक अजीब सी घबराहट हो रही है।”

श्रीदेवी का कल 11 बजे मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

207817-amitabh-sridevi

बता डे कि बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया है। खबरों के मुताबकि हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया है। श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ एक पारिवारिक शादी समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं। उनके निधन की खबर सुनकर लोग मुंबई में उनके घर के पास जमा हो रहे हैं। उनकी बड़ी बेटी जाह्नवी यहीं हैं। वह शूटिंग की व्यस्तताओं की वजह से परिवार के साथ दुबई नहीं जा सकी थीं। 

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में श्रीदेवी का काफी बड़ा योगदान रहा है। श्रीदेवी ने हिंदी के अलावा तेलगु, तमिल, कन्नड़ और मलयाली फिल्मों में भी काम किया। वर्ष 2012 में उन्होंने इंग्लिश-विंग्लिश के साथ बॉलीवुड में कमबैक किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में  एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। श्रीदेवी को 2013 में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

आगे पढ़े :मै श्रीदेवी के कारण ही फिल्म इंटस्ट्री में आया,क्या श्रीदेवी वास्तव में मर गयीं? – रामगोपाल वर्मा

Related Articles

Back to top button
Close