उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

बैठक में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति को सम्बोधित करेंगे अमित शाह

लखनऊ, 02 मई (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक को आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सम्बोधित करेंगे। वे दोपहर दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा समेत कई पदाधिकारियों की ओर से उनका स्वागत किया जायेगा। योगी सरकार बनने के बाद उनका यह पहला आगमन है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं की ओर से भव्य स्वागत किया जायेगा। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डॉ. दिनेश शर्मा सहित सभी मंत्री तथा प्रमुख नेतागण व हजारों कार्यकर्ताओं उपस्थित रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा में सफलता तथा प्रदेश में योगी जी की सरकार बनने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह प्रथम लखनऊ आगमन है। पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभिनंदन को लेकर भारी उत्साह है। हवाई अड्डे पर स्वागत के उपरान्त मा. प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा उपमुख्यमंत्री डाॅ. दिनेश शर्मा, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित सरकार के सभी मंत्रीगण और प्रदेश के सभी पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता शाह को प्रदेश कार्यसमिति स्थल साइन्टिफिक कनवेन्शन सेन्टर ले आयेंगे। जहां 3.30 बजे कार्यसमिति को उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button
Close