खबरेराजस्थान

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की पर्दाफाश रैली

जयपुर, 06 जनवरी = कांग्रेस ने चूरू जिले के सरदार शहर में शुक्रवार को पर्दाफाश रैली का आयोजन किया। पार्टी ने पर्दाफाश रैली के जरिए भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है।

रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि केंद्र में एवं प्रदेश दोनों ही जगह भाजपा सरकार की सत्ता होने के बावजूद जो जनता की दुर्गती हो रही है, वह काफ़ी चिंताजनक है। बड़े-बड़े झूठे वादे कर भाजपा सरकार ने जनता को गुमराह किया और पूर्ण बहुमत से प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन आज भोली जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस करती है, क्योंकि वो तमाम वादे महज़ कागज़ों तक ही सीमित रह गए। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का मतलब मनमानी करना या तानाशाही नहीं होता। इस सरकार को जनता की सहूलियत से कोई सरोकार नहीं है और इसका ताज़ा उदहारण है हाल ही में नोटबंदी से जो परेशानियां उत्तपन्न हुई उसमे राजे सरकार की अनदेखी।

पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार, आतंकवाद के ख़िलाफ़ सरकार के हर कदम का समर्थन करने को तैयार है, लेकिन ये जो नोटेबदली का फ़ैसला लिया गया, इससे ना तो भ्रष्टाचार कम हुआ और आसानी से नई मुद्रा भी आतंकवादियों तक पहुँच गई। पूरा देश आर्थिक आतंक की स्तिथि से गुज़र रहा है और जनता को उम्मीद थी कि 50 दिन बाद कुछ राहत मिलेगी, लेकिन गत 31 दिसम्बर को प्रथानमंत्री की खानापूर्ति वाली घोषणाओं ने जनता की उम्मीदों पर पानी फ़ेर दिया। उन्होंने कहा कि नोटबंदी नहीं बल्कि नोटेबदली है और इसका सबसे बुरा असर आम जनता को हुआ है। लगभग दो महीने का समय हो चूका है, लेकिन अभी तक जनता त्रस्त है। ऐसा कोई नियम नहीं है, जहाँ आप अपना ही पैसा अपने खातों से नहीं निकलवा सकते, लेकिन सरकार के नए नियमो ने जनता को मज़बूर कर प्रताड़ित करने का काम किया है। प्रधानमंत्री जी कैशलेस की बात करते है और पेटीएम को बढ़ावा दे रहे है, ये काफ़ी जोख़िम भरा कदम है, क्योंकि पेटीएम के 60% शेयर्स चीन के पास है जिसके रिश्ते भारत से अच्छे नहीं है और ऐसे देश को अपने बैंक खातों की जानकारी पहुँचाना समझदारी नहीं है।

पायलट ने कहा कि राजस्थान में भाजपा सरकार का रवैया जनता की सेवा करने का नहीं रहा। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद आज महिलाएं प्रदेश में खुद को शुरक्षित नहीं महसूस करती। हालही में चुरू में जो नाबालिक बच्ची के साथ हादसा हुआ है, ये भाजपा सरकार के राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था का ताज़ा उदाहरण है। पायलट ने कहा कि जिस तरह का समर्थन जनता ने बारां की रैली में कांग्रेस पार्टी को दिया और जिस भारी संख्या में आज यहां सभी उपस्तिथ हुए है, इससे से साबित हो जाता है कि जनता कांग्रेस पार्टी के साथ है और मेरा दावा है कि 22 महीनों के बाद जनता कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत दिला सत्ता में लाएगी।

Related Articles

Back to top button
Close