खबरेलाइफस्टाइल

जीरा रखेगा मोटापे और ब्लड प्रेशर को दूर

भारतीय मसाले न केवल खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसके साथ ही स्वास्थ्यवर्धक गुणों के कारण हमें फिट रखते हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला जीरा भी इसमें शामिल है। विशेषज्ञों के अनुसार जीरा में कुछ ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जिससे दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है और गर्भावस्था के बाद इसे पीने से कई फायदे होते हैं।

जीरा कॉलेस्ट्रॉल और बीपी नियंत्रित करता है। इससे दिल की बीमारी का खतरा कम होता है। शरीर में ग्लूकोज का स्तर ठीक रहता है, डायबिटीज का खतरा भी कम होता है। डिलीवरी के बाद जीरे वाला पानी वजन घटाने में मददगार होता है।

जीरा पानी से रक्त संचार ठीक होता है। शरीर में समान रूप से रक्त का संचार होता है, जिससे मांसपेशियों के विकास में भी मदद मिलती है। मांसपेशियों में लगी चोट भी इससे ठीक होती है। जीरा पानी पीने से मेटाबोलिज्म ठीक होता है। इसकी वजह से वजन नहीं बढ़ता।

जीरा पानी खून की कमी यानी कि अनीमिया से भी बचाता है। फीवर कम करने में भी जीरे का पानी कारगर है। इसे पीने से हल्का बुखार तो ऐसे ही उतर जाता है। जीरा पानी पीने से नींद अच्छी आती है। इसलिए अगर आपको नींद न आने की समस्या है तो रोजाना जीरे वाला पानी पीने की आदत डालें।

Related Articles

Back to top button
Close