Home Sliderखबरे

ब्रेकिंग न्यूज़ : अभिनेता शशि कपूर का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन

मुंबई : वेटरन अभिनेता शशि कपूर का सोमवार को मुंबई में 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

वर्ष 2014 में फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े ‘दादा साहब फालके पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था। 18 मार्च 1938 में कोलकाता में जन्मे शशि ने अभिनय के साथ ही कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। 

shashi_kapoor

शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज कपूर था। उन्हें प्यार से शशि भी कहा जाता है इसलिए वे शशि कपूर नाम से फिल्मों में आए। अपने भाइयों में वे सबसे छोटे हैं इसलिए उन्हें शशि बाबा भी कहा जाता था। उनके बड़े भाई शम्मी कपूर, शशि को शाशा पुकारते थे। बाल कलाकार कलाकार के रूप में शशि ने आग (1948), आवारा (1951) जैसी कुछ फिल्मों में काम किया

1961 में धर्मपुत्र से शशि ने अपना करियर शुरू किया। यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म ‘आचार्य चतुरसेन’ नामक उपन्यास पर आधारित थी। इस फिल्म को 1961 में प्रेसिडेंट सिल्वर मेडल मिला। शशि ने जब बतौर हीरो अपना करियर शुरू किया तब उनके भाई राज कपूर और शम्मी कपूर अपने करियर के शीर्ष पर थे।

कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं शशि की दीवानी थी। शशि कपूर को बड़ी सफलता मिली फिल्म ‘जब जब फूल खिले’ (1965) से। मधुर संगीत, रोमांटिक कहानी और शशि कपूर-नंदा की जोड़ी ने सभी का मन मोह लिया।

Related Articles

Back to top button
Close