उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

भाजपा विधायक ने किया पौधरोपण

अमेठी, 23 अगस्त : विकास खण्ड बहादुरपुर के प्राथमिक विद्यालय पूरे सुरजू मजरे मोहैय्या केसरिया में बुधवार को सुबह पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह रहे।

क्षेत्र के समाज सेवी जयसिंह सेंगर ने प्राथमिक विद्यालय पूरे सुरजू में पौधरोपण का आयोजन किया। 

इसमें आम, अमरूद ,नीम के पौधे लगाए गए। पौधरोपण का शुभारम्भ भरतीय जनता पार्टी के तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने आम का पेड़ लगाकर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि वर्षा के न होने से पौधों की कमी है। सभी लोग अपने अपने खेतों में पौधे जरूर लगाएं। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने पूरे सुरजू में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर पुस्तकालय खोलने का आश्वासन दिया।

वहीं पर रायबरेली से आए महतिमा श्याम साधू ने आयोजक जयसिंह सेंगर की सराहना करते हुए कहा कि हम अच्छी प्रजाति के पौधे लाकर लगवाएंगे। इस मौके पर पूर्व प्रधान शिवसिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह,राजेश श्रीवास्तव, श्यामू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close