Home Sliderखबरेस्पोर्ट्स

राष्ट्रपति ने विभिन्न खेल पुरस्कारों से खिलाड़ियों को किया सम्मानित

नई दिल्ली, 29 अगस्त : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में रियो पैरालंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भाला फेंक एथलीट देवेंद्र झांझरिया और पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह को देश के सर्वाच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया। 

राष्ट्रपति ने इसके साथ ही क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा और हरमनप्रीत कौर सहित 17 खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने द्रोणाचार्य पुरस्कार, लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद अवॉर्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया। 

खेल रत्न विजेताओं को साढ़े सात लाख रुपये की, जबकि अर्जुन द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड विजेताओं को पांच-पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। 

पुरस्कृत खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है- 

खेल रत्न- देवेंद्र झाझरिया (पैरा एथलीट) और सरदार सिंह(हॉकी)। 

द्रोणाचार्य पुरस्कार: स्वर्गीय डॉ. रामकृष्णन गांधी (एथलेटिक्स)।

लाइफटाइम द्रोणाचार्य अवॉर्ड: जीएसएसवी प्रसाद (बैडमिंटन), बृजभूषण मोहंती (मुक्केबाजी), पीए रफेल(हॉकी), संजय चक्रवर्ती (निशानेबाजी) और रौशन लाल (कुश्ती)।

ध्यानचंद अवॉर्ड: भूपेंद्र सिंह (एथलेटिक्स), सैयद शाहिद हकीम (फुटबॉल) और सुमरई टेटे (हॉकी)।

तेनजिंग नॉर्गे अवार्ड :प्रेमलता अग्रवाल,रोहन मोरे दत्तात्रेय, वेद प्रकाश शर्मा और अशोक एबे

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी : पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला।

अर्जुन अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी
1. वीजे सुरेखा (तीरंदाजी)
2. खुशबीर कौर (एथलीट्स)
3. अरोकिया राजीव (एथलीट्स)
4. प्रशांति सिंह (बास्केटबॉल)
5. लैशराम डेबेंद्रो सिंह (मुक्केबाजी)
6. चेतेश्वर पुजारा (क्रिकेट)
7. हरमनप्रीत कौर (क्रिकेट)
8. ओनम बेबेम देवी (फुटबॉल)
9. एस.एस.पी. चौरसिया (गोल्फ)
10. एसवी सुनील (हॉकी)
11. जसवीर सिंह (कबड्डी)
12. पी.एन. प्रकाश (शूटिंग)
13. ए. अमलराज (टेबल टेनिस)
14. साकेत मायनेनी (टेनिस)
15. सत्यवाट कादियन (कुश्ती)
16. मरिअप्पन (पैरा-एथलीट)
17. वरुण सिंह भाटी (पैरा-एथलीट)

Related Articles

Back to top button
Close