Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

पाक का एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन , जवानों ने दिए मुंहतोड़ जवाब.

National. जम्मू, 06 फरवरी = जम्मू संभाग के साम्बा सेक्टर में पाकिस्तान ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया। पाकिस्तान द्वारा पहले हल्के हथियारों से गोलीबारी की गई उसके बाद 51 एमएम के मोर्टार शैल दागे गए। भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा भी इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए गोलीबारी की गई। खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। दोनों से से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है।

आगे पढ़े : अखिलेशराज में कुपोषित हो रहे हैं यूपी के बच्चे: भाजपा

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान आए दिन राज्य में अंर्तराष्ट्रीय व नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी कर भारतीय चौकियों व रिहायशी इलाकों को निशाना बनाता आ रहा है जिसका भारतीय सुरक्षाबल भी मुंहतोड़ जबाव देते आए हैं।

Related Articles

Back to top button
Close