Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

मनोज तिवारी के इन सवालों से घिरे केजरीवाल , लगे गंभीर आरोप .

National.नई दिल्ली, 31 मार्च = एमसीडी चुनाव प्रचार के लिए भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में चुनावी अभियान का शंखनाद किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर गम्भीर आरोप लगाए। उन्होंने केजरीवाल के करीबी मंत्री सत्येंद्र जैन पर 200 बीघा जमीन खरीदने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़े : इस योजना के तहत अब तक 13,002 गांवों में पहुंची बिजली

तिवारी ने कहा की पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय यही कार्य कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी की शह पर कांग्रेस के दामाद रॉबर्ट वाड्रा करते थे अब दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन उसी राह पर है| केजरीवाल की शह पर यह भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल जिन वादों के साथ सत्ता में आये थे कार्य ठीक उसके उल्टा कर रहे हैं। केजरीवाल सरकार आम जनता की मेहनत की कमाई को लूट रही है और आगामी चुनावों में जनता इसका जवाब देगी।

Related Articles

Back to top button
Close