खबरे

मराठी फिल्म में कुछ इस अंदाज में दिखेंगी सनी लियोनी

मुंबई, 04 मई= शाहरुख खान की फिल्म रईस में लैला मैं लैला… गाने पर जलवा दिखाने वाली सनी लियोनी अब मराठी फिल्मों की दुनिया में इंट्री लेने जा रही हैं। खबर मिली है कि आने वाले दिनों में एक मराठी फिल्म में एक आइटम सॉन्ग करने जा रही हैं। अवधूत गुप्ते की मराठी फिल्म में सनी का आइटम सॉन्ग होगा। इस गाने को गणेश आचार्य की टीम कोरियोग्राफ करेगी।

शाहरुख खान की रईस में भी गणेश आचार्य की टीम ने ही सनी का गाना कोरियोग्राफ किया था। अवधूत गुप्ते ने सनी लियोनी को इस आइटम सॉन्ग के लिए कास्ट करने की खबर पर मुहर लगाते हुए कहा कि वे बड़े पैमाने पर मनोरंजन से भरपूर मसालेदार फिल्म बना रहे हैं, जिसमें सनी लियोनी का तड़का इसे और जायकेदार बना देगा | उनका कहना था कि गणेश आचार्य ने सनी लियोनी को कास्ट करने का सुझाव दिया और वे ही प्रस्ताव लेकर सनी से मिले।

‘बिग बॉस’ तमिल में, कमल हसन करेंगे होस्ट

सनी ने इसे मंजूरी दे दी, इसके बाद तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। ये गाना मुंबई में एक स्टूडियो में अगले महीने फिल्माया जाएगा। विशाल धेरुरकर के निर्देशन में ये फिल्म युवा थीम पर है और इसे साल के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। फिल्म की कास्टिंग को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

Related Articles

Back to top button
Close