उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

महाना व पचौरी को योगी कैबिनेट में मिली जगह.

Uttar Pradesh.कानपुर, 19 मार्च = सपा लहर में कानपुर में भगवा झण्डा बुलंद करने वाले सतीश महाना व सत्यदेव पचौरी को बड़ा इनाम मिल गया। दोनों ने योगी मंत्रिमण्डल में क्रमशः चौथे व आठवें स्थान पर बतौर कैबिनेट मंत्री की शपथ ली जिससे उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी।

जनपद की 10 में से सात सीटें जीतने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि यहां से कम से कम दो कैबिनेट मंत्री जरूर बनेंगे। हुआ भी ऐसा लेकिन उन्ही को मौका दिया गया जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में सपा लहर में भी भगवा झण्डा फहराने में सफल रहे। लगातार सात बार से विधायक सतीश महाना व गोविन्द नगर से लगातार दो बार से विधायक सत्यदेव पचौरी योगी मंत्रिमण्डल में कैबिनेट मंत्री बनने में सफल रहे। दोनों के कैबिनेट मंत्री के शपथ लेते ही समर्थक उनके घर पहुंच गये।

ये भी पढ़े : नई सरकार की अनुमति के बाद लखनऊ में चलेगी मेट्रो ट्रेन

लाल बंगला स्थित महाना के घर सुबह सात बजे से ही लोग पहुंचने लगे थे। इसी तरह पचौरी के स्वरूप नगर स्थित आवास पर भी ऐसा नजारा देखने को मिला। मिष्ठान वितरण कर ढ़ोल नगाड़ों की थाप पर उनके समर्थक नाचते रहे। बताते चलें कि महाना पहली बार राम मंदिर आंदोलन के दौरान छावनी सीट से विधायक बने थे। इसके बाद लगातार पांच बार इस सीट से विधायक रहे। 2012 में परिसीमन के चलते महाराजपुर से जीत कर आये और दोबारा इसी सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। इसी तरह पचौरी 1991 में आर्य नगर सीट से पहली बार विधायक बने और लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल से बहुत कम वोटों से हार गये। इसके बाद पिछली विधानसभा में फिर गोविन्द नगर सीट से किस्मत आजमाई और लगातार दो बार से विधायक रहे।

Related Articles

Back to top button
Close