खबरेमहाराष्ट्रराज्य

महाराष्ट्र : पुणे में ससुर की हत्या करके दामाद फरार.

मुंबई, 08 जून : पुणे जिले में स्थित पिंपरी-चिंचवड़ में एक दामाद ने अपने ससुर की जघन्य हत्या कर दिया और फरार हो गया। इस मामले में स्थानीय वाकड़ पुलिस स्टेशन ने इस मामले में आरोपी विनोद सुरवसे को सरगर्मी से तलाश कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद सुरवसे की पत्नी से उसका हमेशा विवाद हो रहा था, जिससे परेशान हो कर उसकी पत्नी अपने मायके चिखली चली गई थी। विनोद सुरवसे अपनी पत्नी को लेने के लिए चिखली गया था , लेकिन विनोद के ससूर शंकर गरड ने अपनी बेटी को विनोद के साथ भेजने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर विनोद ने अपने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में घायल शंकर को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में शंकर की मौत हो गई । इस घटना के बाद विनोद फरार हो गया है और पुलिस उसे ढूंढ़ रही है।

यह भी पढ़े : मध्य प्रदेश : राहुल गांधी को मिली जमानत, उदयपुर के लिए हुए रवाना..

Related Articles

Back to top button
Close