खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र सचिवालय के सामने बेरोजगार युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास , यह दूसरी घटना

मुंबई, 07 फरवरी : मुंबई में महाराष्ट्र सचिवालय के सामने अहमदनगर के बेरोजगार युवक अविनाश शेटे ने बुधवार को अपने ऊपर रॉकेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है। मंत्रालय के सामने आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। 

अहमदनगर निवासी अविनाश शेटे बेरोजगार था। हालांकि उसने कृषि अधिकारी की परीक्षा दी थी जिसका परिणाम घोषित नहीं किया गया था। वह परिणाम जानने के लिए मंत्रालय का चक्कर लगा रहा था। परीक्षा परिणाम न मिलने की वजह से वह तनाव में था। उसने बुधवार को महाराष्ट्र सचिवालय के सामने अपने ऊपर रॉकेल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे आत्महत्या करने से बचाकर हिरासत में ले लिया है। 

कोल्हापुर में मुंबई के व्यापारी से एक किलो सोना लूटा

उल्लेखनीय है कि मंत्रालय के सामने आत्महत्या करने की यह दूसरी घटना है। इसके पहले किसान धर्मा पाटिल ने जहर पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। (हि.स.)।

Related Articles

Back to top button
Close