खबरेस्पोर्ट्स

महिला हॉकी विश्व लीग: अमेरिका ने भारत को 4-1 से हराया

जोहानसबर्ग, 11 जुलाई : महिला हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में अमेरिका ने भारत को 4-1 से हरा दिया। अमेरिकी महिलाओं ने दूसरे हॉफ में आक्रामक खेल का प्रदरेशन करते हुए तीन गोल किये। अमेरिका की तरफ से जील विटमर ने दो, टेलर वेस्ट माइकल विटसे ने 1-1 गोल किया। भारत की तरफ से एकमात्र गोल लिलिमा मिंज ने किया। 

इम मुकाबले के 24 वें मिनट में ही अमेरिकी खिलाड़ी जील ने पहला गोल करते हुए अमेरिका को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हॉफ खत्म होने पर अमेरिका 1-0 से आगे रहा। दूसरे हॉफ के 8वें और मैच के 38वें मिनट में लिलिमा मिंज ने भारत को 1-1 की बराबरी दिलायी। 40वें मिनट में टेलर वेस्ट ने गोल कर अमेरिका को 2-1 से आगे कर दिया। 3 मिनट बाद ही 43वें मिनट में जील ने अपना दूसरा गोल करते हुए अमेरिका की बढ़त 3-1 कर दी। 49वें मिनट में माइकल विटसे ने अमेरिका को 4-1 से आगे कर दिया। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने वापसी की बहुत कोशिश की, लेकिन अमेरिकी रक्षापंक्ति को नहीं भेद पाये औऱ अमेरिका यह मैच 4-1 से जीतने में सफल रहा।

Related Articles

Back to top button
Close