Home Sliderखबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

मुंबई : दादर में एक प्राईवेट बस पलटने से 1 यात्री की मौत, 34 घायल

मुंबई, 21 मई : मुंबई शहर के दादर टीटी सर्कल के समीप एक निजी बस के पलट जाने से जन्हा एक व्यकित की मौत हो हो गई है, वहीं इस हादसे में 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को समीप के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव व राहत पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया।

बतादें कि बोरीवली से रत्नागिरी जा रही बस दादर में टीटी सर्कल के पास पहुंचने पर अचानक पलट गई। बस के पलटने से एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और 34 लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। घायलों को इलाज के लिए जन्हा स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं मृतक व्यकित का पंचनामा करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यह बस दुर्घटना क्यों और कैसे घटित हुई, इसका तो पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े : कांग्रेस नेता नारायण राणे के बेटे नीतेश राणे पर रंगदारी मांगने और मारपीट का केस दर्ज.

Related Articles

Back to top button
Close