Home Sliderखबरेविदेश

ब्रिटेन के शाही परिवार में आया नया राजकुमार , केट ने दिया बेटे को जन्म

लंदन (ईएमएस)। ब्रिटेन के शाही परिवार में नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडलटन तीसरे बच्चे के माता-पिता बन गए हैं।

केट ने लंदन के सैंट मैरी हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया। केनसिंग्टन पैलेस ने बच्चे के जन्म की घोषणा करते हुए बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्चे का वजन करीब चार किलोग्राम है। प्रिंस विलियम जन्म के दौरान अस्पताल में ही मौजूद थे।

पेरिस हमले में शामिल आतंकी को मिली 20 साल की सज़ा , 130 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि केट और विलियम पहले से ही एक बेटा और बेटी के माता-पिता हैं। पैलेस ने बताया कि महारानी, द ड्युक ऑफ एडिबर्ग, द प्रिंस ऑफ वेल्स, द डचेज ऑफ कॉर्नवाल, प्रिंस हैरी और परिवार के सभी सदस्यों को यह खुशखबरी दी गई है। शाही परिवार ने चार सितंबर को केट के गर्भवती होने की पुष्टि की थी।

Related Articles

Back to top button
Close