Home Sliderउत्तर प्रदेशखबरेराज्य

मुलायम के गढ़ में एक साथ विपक्ष पर वार करेंगी डिंपल और प्रियंका

आजमगढ़, 18 फरवरी = यूपी की सत्ता में बने रहने की जद्दोजहद में जुटे सीएम अखिलेश की नजर पूर्वांचल पर है। उन्हें अच्छी तरह पता है कि यहां की करीब 123 सीटों पर अच्छा प्रद्रशर्न उन्हें सत्ता की सीढ़ी चढाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। शायद यही वजह है कि सपा अपने सभी स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है। इस प्रचार अभियान में सीएम की पत्नी सांसद डिंपल यादव और प्रियंका वाड्रा की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है।

सूत्रों की मानें तो प्रियंका और डिंपल आजमगढ़ ही नहीं बल्कि पूर्वांचल के सभी जिलों में रैली करेंगी। इसका पूरा प्लान तैयार है। दोनों महिला नेताओं की पहली रैली फरवरी माह के अंत या फिर मार्च के पहले सप्ताह में मुलायम सिंह संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में हो सकती है। पूर्व के चुनावों में अक्सर एक दूसरे पर हमला करने करने वाली डिपंल और प्रियंका को एक साथ मंच पर देखने के लिए लोग उत्सुक है।

इन दोनों प्रचारकों की चर्चा इसलिए भी है कि कम से कम प्रियंका को पूर्वांचल के लोगों ने कम ही नजदीक से देखा है। ऐसे में यह उम्मीद भी की जा रही है कि दोनों अपनी रैली में भीड़ जुटाने में सफल होगी। अब यह भी वोट में कितना बदलेगी यह कह पाना मुश्किल है।

Related Articles

Back to top button
Close