उत्तराखंडखबरेराज्य

मोदी सरकार पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लगाया आरोप.

Uttarakhand. देहरादून, 10 मार्च = कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने राज्य में हुए आम विधानसभा चुनाव के मीडिया समूहों द्वारा पूर्व अनुमानित परिणामो (एक्जिट पोल) पर असाहमति व्यक्त की है। उन्होंने इससे मतगणना में लगे कार्मिकों और नये प्रत्याशियों की मनोस्थिति प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस उत्तराखंड में 46 सीटो पर विजय प्राप्त करेगी। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के राजीव भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उपाध्याय ने विधानसभा चुनावों के गुरुवार शाम को घोषित पूर्व अनुमानित परिणाम (एक्जिट पोल) को नरेंद्र मोदी सरकार के दवाब में घोषित किये जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि 11 तारीख को मतगणना होनी है। इससे ठीक पहले इस तरह के पूर्व अनुमानों से पहली बार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का मनोबल टूटता है। कई बार प्रत्याशियों और समर्थकों को हृदय आधात तक हो जाता है। इसके अलावा, मतगणना कार्य में लगे कार्मिक इन पूर्व अनुमानों से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होने बताया कि वह निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एक्जिट पोल पर प्रतिबंध की निर्वाचन आयोग से मांग करेंगे।

ये भी पढ़े : एग्जिट पोल के दावों को राहुल गांधी ने कहा बेमानी .

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस 46 सीट पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होने स्पष्ट किया कि 37 क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी जीत रहे हैं, जबकि नौ सीट पर कड़ा संघर्ष है। संवाददाता सम्मेलन के दौरान, कर्नल गंभीर सिंह रावत, मथुरा दत्त जोशी, लाल चन्द शर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close