उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

यूपी में एक गांव-एक रात प्रवास शुरू करेगी कांग्रेस

लखनऊ, 05 जुलाई (हि.स.)। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को फतह करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी जहां प्रदेश भर में गांव चौपाल लगा रही है। वहीं, कांग्रेस एक गांव-एक रात प्रवास कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इस अभियान के जरिए कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता प्रत्येक गांव में जायेंगे और वहां पर रात्रि विश्राम कर लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से अवगत कराने और सरकार की खामियों को उजागर करेंगे। 

इस कार्यक्रम की निगरानी व संचालन कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा होगा। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रमों में से एक गांव-एक रात प्रवास कार्यक्रम अनिवार्य कर दिया है। पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल द्वारा निर्धारित किये गये हैं। इसके अलवा प्रदेश कांग्रेस के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों में सेवादल अग्रणी भूमिका निभायेगी एवं सेवादल अपने स्वयं के कार्यक्रम भी निर्धारित कर देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार को बेनकाब करने का कार्य करेगी। 

उन्होंने बताया कि बौद्धिक, राजनीतिक, शारीरिक और समय की उपलब्धता वाले स्वयंसेवकों को ही अब कांग्रेस सेवादल में जगह मिलेगी। इसके अलावा मुख्य रूप से कांग्रेसी विचारधारा से ओतप्रोत स्वयंसेवकों को ही संगठन में प्रमुख स्थान दिया जायेगा। 

रात्रि प्रवास के दौरान सेवादल के कार्यकर्ता आम जनमानस को बुलाकर स्थानीय जनसमस्याओं-जनता के मौखिक अधिकारों एवं अन्य सम-सामयिक विषयों पर जनता से सवाल-जवाब करना), जिसकी थीम होगी, भाजपा सरकार नाकाम है। चुनाव वाले राज्यों में यह जन अदालतें आयोजित की जायेंगीं। 

इन कार्यक्रमों को चलाएगी कांग्रेस

राष्ट्र सेवा के अन्तर्गत आपदा प्रबन्धन, टीम का गठन एवं प्रशिक्षण, सेवादल खेल महाकुम्भ, जिला, खेल-खेल में लोगों को जेाड़ना, वृक्षारोपण कार्यक्रम (एक योद्वा -एक पौधा), श्रमदान-(साप्ताहिक श्रमदान कार्यक्रम), सेवा यज्ञ सप्ताह के तहत मलिन बस्तियों में पर्यावरण सुरक्षा ‘तालाबों की सफाई, जल-जमीन-जंगल एवं इनका अधिकार संरक्षण आदि-आदि कार्यक्रम करना’। 

Related Articles

Back to top button
Close