उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

योग दिवस पर सपा ने निकाली साइकिल यात्रा

लखनऊ, 21 जून(हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को साइकिल रैली का आयोजन किया। इस मौके पर पूरे प्रदेश के सभी जिलों में सपा का नेता और कार्यकर्ताओं ने योग दिवस पर साइकिल रैली निकाली।
लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क में भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाई।

समाजवादियों ने साइकिल रैली को योग नहीं, सत्तारूढ़ बीजेपी का सांकेतिक विरोध बताया। वहीं सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मोहनलालगंज में साइकिल चलाई।

मोदी के योग से एक कदम आगे है हमारी रैली

साइकिल रैली से पूर्व रामगोपाल यादव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह अभियान अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के विरोध में नहीं है बल्कि यह तो योग से भी एक कदम आगे की प्रक्रिया है।

रामगोपाल ने कहा कि साइकिल चलाने वाला व्यक्ति निरोग रहता है। उसे ना तो जोड़ों का दर्द होता है, ना कब्ज होती है और ना ही उसे दिल का रोग होता है। उन्होंने कहा कि योग के 10 आसनों से जो लाभ मिलता है वहीं लाभ केवल साइकिल चलाने मात्र से मिल जाता है।

सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए योग दिवस पर साईकिल यात्रा अभियान का ऐलान किया गया था। राज्य के प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर इसका आयोजन सुबह 6 बजे किया गया। निर्देश में कहा गया कि कार्यकर्ता इसके बाद सुविधानुसार घर पर योग एवं व्यायाम करेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close