खबरे

विनोद खन्ना की सेहत में सुधार जारी

मुंबई, 04 अप्रैल= सांसद और वरिष्ठ अभिनेता विनोद खन्ना की सेहत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। उनके बेटे राहुल खन्ना के हवाले से सोशल मीडिया पर खबर दी गई कि विनोद खन्ना अब बेहतर हैं। राहुल खन्ना ने सोशल मीडिया पर संदेश में कहा कि ज्यादा गर्मी की वजह से पापा असहज महसूस करने लगे थे, जिसके बाद उनको अस्पताल लाया गया।

डाक्टरों ने कहा है कि वे जल्दी से अच्छे हो रहे हैं। अस्पताल के सूत्रों ने भी कंफर्म किया है कि विनोद खन्ना की हालत में सुधार हो रहा है। उनको मुंबई शहर के गिरगांव के एक निजी अस्पताल में विगत 31 मार्च को भर्ती किया गया। पहले विनोद खन्ना के परिवार की निजता के आग्रह पर अस्पताल ने उनके भर्ती होने की खबर पर कुछ नहीं कहा। सूत्रों का कहना है कि उनको डिस्चार्ज करने के बारे में डाक्टरों की टीम कल कोई फैसला लेगी। संकेत मिल रहे हैं कि कल शाम तक उनको अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

पंजाब के होशियारपुर संसदीय सीट से सांसद विनोद खन्ना अटलबिहारी वाजपेयी की केंद्रीय सरकार में मंत्री रहे हैं। 1968 से 2013 के बीच विनोद खन्ना ने लगभग 141 फिल्मों में काम किया। 70 और 80 के दशक में अमिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close