Home Sliderखबरेदेशनई दिल्ली

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई

नई दिल्ली, 05 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि को सामाजिक समानता का प्रतीक बताते हुए उनकी जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी बधाई संदेश में कहा, सामाजिक समानता और सामंजस्य के प्रतीक आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को बधाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने बधाई संदेश में कहा, “वाल्मीकि जयंती की बधाई। एक महान ऋषि और महान साहित्यकार, उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं।”

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने अपने संदेश में कहा वाल्मीकी जयंती के मौके पर महर्षि वाल्मीकि को आदरणीय श्रद्धांजलि। 

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि महाकाव्य रामायण के लेखक महर्षि वाल्मीकि को उनकी जयंती पर सादर नमन। उल्लेखनीय है कि आदि कवि महर्षि वाल्मीकि महाकाव्य रामायण के रचयिता के रूप में विख्यात हैं। आज देशभर में उनकी जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
Close