Home Sliderखबरेपश्चिम बंगालराज्य

राहुल और सोनिया को मना किया महाभियोग लाने के लिए: ममता बनर्जी

हमारी पार्टी न्यायपालिका में कोई दखलंदाजी नहीं चाहती

कोलकाता (ईएमएस)। कांग्रेस के द्वारा कुछ पार्टी के द्वारा न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग मामले में विपक्ष में फूट दिख रही है। मोदी सरकार विरोधी दलों को एकजुट करने में जुटी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग नोटिस देना का कांग्रेस का फैसला गलत था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने महाभियोग प्रस्ताव पर उनसे समर्थन मांगा था,लेकिन हमनें ऐसा नहीं किया। मैंने सोनिया और राहुल गांधी से महाभियोग नोटिस देने से मना भी किया था। ममता बनर्जी ने कहा,कांग्रेस का चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के खिलाफ महाभियोग का नोटिस देना गलत था। हमारी पार्टी न्यायपालिका में कोई दखलंदाजी नहीं चाहती। बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व में सात विपक्षी दलों के 64 सांसदों ने प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग चलाने के लिए उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू के पास नोटिस भेजा था। हालांकि नायडू ने पर्याप्त आधार न होने की बात कहकर सोमवार को नामंजूर कर दिया।

न्यूज चैनल से बातचीत में ममता बनर्जी ने इसके साथ ही दावा किया कि 2019 के चुनावों में सत्ताधारी बीजेपी हारने वाली है। उन्होंने कहा, बीजेपी के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव जीतना मुश्किल लगता है। जीएसटी और नोटबंदी का फैसला पार्टी के खिलाफ जा सकता है। पार्टी भेदभाव की राजनीति कर रही है और तेल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बैंकों में रखा लोगों का पैसा भी सुरक्षित नहीं रहा अब। वहीं पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनावों से पहले कांग्रेस और बीजेपी के रुख पर भी निशाना साधते हुए कहा, लोगों ने तृणमूल कांग्रेस को वोट देने का मन बना रखा है। विपक्षी दलों को भी यह पता है कि इसलिए वे हिंसा का रोना रो रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा,वे जानते हैं कि इन चुनावों में वे हारने वाले हैं। इसीलिए वे कोर्ट भाग रहे हैं. हम ये चुनाव बड़े अंतर से जीतकर विरोधियों का मुंह बंद करने वाले है।

Related Articles

Back to top button
Close