उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

लखनऊ से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी ये स्पेशल ट्रेन.

लखनऊ, 13 अप्रैल = पूर्वोत्तर रेलवे गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए लखनऊ से मुंबई सेंट्रल के बीच गुरूवार से एक स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

सुरेश चव्हाण को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सांप्रदायिक माहौल बिगाडऩे का आरोप.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) संजय यादव ने बताया कि स्पेशल सुविधा ट्रेन संख्या 82907/82908 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट का संचालन 12 फेरों में किया जाएगा। यह ट्रेन साप्ताहिक यानी हर हफ्ते चलेगी। 82907 मुंबई सेंट्रल-लखनऊ जंक्शन सुपरफास्ट साप्ताहिक सुविधा विशेष गाड़ी 13, 20, 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई, 1, 8, 15, 22 एवं 29 जून प्रत्येक गुरुवार को मुंबई सेंट्रल से 19.45 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 20.40 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

इसी तरह 82908 लखनऊ जंक्शन-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक सुपर फास्ट सुविधा विशेष गाड़ी 14, 21, 28 अप्रैल, 5, 12, 19, 26 मई, 2, 9, 16, 23 एवं 30 जून प्रत्येक शुक्रवार को लखनऊ जंक्शन से 22.35 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन 23.10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। इस गाड़ी में स्लीपर क्लास के 2, एसी 2 टियर क्लास के 2, एसी 3 टियर के 8, जनरेटर यान के 2 और पेंट्रीकार के एक कोच सहित कुल 15 कोच लगेंगे।

Related Articles

Back to top button
Close