खबरेलाइफस्टाइल

लड़कियों की इन चीजो पर दीवाने हो जाते है लड़के…!

नई दिल्ली:  वैसे तो लडकियों की तरफ लडको का आकर्षित होना आम बात है .और लड़कों को अट्रैक्ट करना लड़कियों के लिए कोई बड़ी बात नहीं हैं ऐसी बहुत सारी चीजें होती हैं, जिनसे लडकिया  आसानी से लडको  को अपना दीवाना बना सकती हैं।लेकिन लडकों को मेकअप से ज्यादा सिंपल लड़कियां पसंद आती है, आपको लडकियों की कुछ ऐसी बातें और अदायें बताते है जिन्हें देखकर लड़के  लडकियों पर पहली नजर में मर मिटते हैं। आइए देखते हैं कि लड़के क्या ढूंढते हैं लड़कियों में:

सादगी =

लड़के भले ही लडकियों के आंखों के काजल से लेकर होंठों की लिपस्टिक तक और वैक्सड हेयर से लेकर नेलपेंट लगाए हुए नेल्स को नोटिस करते हों। और लडकिया लड़कों को आकर्षित करने के लिए क्‍या-क्‍या नहीं करती। मेकअप से लेकर ड्रेसअप तक, हर चीज को परफेक्ट बनाने की कोशिश करती हैं। लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि अधिकतर लड़के बहुत पारदर्शी होते हैं। वह आपके मेकअप से ज्यादा आपकी नेचुरल ब्यूटी को पसंद करते हैं। असलियत में उन्हें सिंपल लड़कियां पसंद होती है ,अगर आप भी किसी के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत करने के बहाने ढूंढ रही हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं। लड़के  खुद-ब-खुद आपसे बातचीत की शुरुआत करेंगे।

हंसी =

एक हंस मुख लड़की किसे पसंद नहीं है लड़के तो लड़की के चेहरे पर मुस्कान को जिंदादिली का प्रतीक मानते है। उनका मानना हैं कि ऐसी लड़कियां दिलेर व बहादुर होती है। और ऐसी लड़कियां जिंदगी का आनंद लेना और मुश्किलों का सामना करना बखूबी जानती है।इस लिए लड़की  के चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान और चुलबुली हरकतें होनी चाहिए, कोई भी उसकी तरफ़ खिंचा चला आएगा.

बाल =

लड़की की सुन्दरता की बात हो  और उसमे उसके बालो को लेकर बात न की जाए तो उनके साथ न इंसाफी होगी .लड़कीयो के सुंदर बाल लड़कों को भी आकर्षित करते हैं। लेकिन यह जरूरी नहीं कि आपके बाल लम्बे या कर्ली हों। लड़कों को सिम्पल बाल ज्यादा पसंद आते हैं।लेकिन वह साफ सुथरे हो .

फीलिंग्स समझना =

लडको को अपना दीवाना बनाने के लिए एक जरूरी कदम उनकी फिलिंग्स को समझना भी है। जिसमे आंखें वह सबसे जरूरी चीज है जिसे लड़के सबसे पहले देखते हैं। माना जाता है कि आंखें किसी का भी स्वभाव बयां कर देती हैं। लड़कों का सबसे ज्‍यादा ध्‍यान लड़की की आंखों पर जाता है।संकोची स्वभाव होने के कारण लड़के  बहुत ही बातों को जाहिर नहीं कर पाते। उनकी बॉडी लैंग्वेज, आंखों के इशारे आपसे बहुत कुछ कहना चाहते हैं, जिसे खामोशी से समझने की जरूरत है।

मीठी आवाज =

लडकिया लड़कों को अपनी मीठी अपनी आवाज से भी अपना दीवाना बना सकती हैं। लडको को मीठी और स्पष्ट आवाज वाली लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं।ऐसा इसलिए क्‍योंकि लड़के लड़की की आवाज से उसके बारे में काफी कुछ अंदाजा लगा सकते हैं। अक्सर सिडक्टिव आवाज वाली लडकिया लडको के टॉप लिस्ट में शामिल होती हैं। बहुत तेज और कर्कश आवाज वाली लडकियों के साथ वह एक दोस्त की तरह रह सकते है ,लेकिन उनके साथ रिलेशनशिप में पड़ने से वो कतराते हैं। साथ ही, बातों को कहने का अलग तरीका, उनका एक्सेंट भी लडको को बहुत भाता है।

शर्माना =

शर्म को लड़कियों का गहना माना जाता है क्योकि वह उनके सौंदर्य और व्यक्तित्व को एक अलग पहचान देता है. जिसे लड़कियां अपनी अदाओं के रूप में लडको पर इस्तेमाल करती है और लड़कों का दिल जीत लेती है. जब भी कोई लड़की किसी लड़के के पास आती है या उससे बात करती है तो वे शर्माने लगती है. उनकी ये शर्म उनकी आँखों में एक चमक और होंठों पर एक प्यारी से मुस्कान ला देता है. साथ ही शर्म में इनका झुका हुआ सिर लड़के के प्रति इनके सम्मान को दिखाता है और ये सब मिलकर एक ऐसी अदा बन जाती है जिसे लड़का सबसे ज्यादा प्यार करता है. लड़की का शर्माना उनकी सादगी का भी प्रतिक होता है. शर्माने के बारे में कहा जाता है कि ये लड़की का किसी लड़के के प्रति प्यार का पहला चिह्न भी होता है , इस लिए लडकियों के शर्म को लेकर कई गाने लिखे जा चुके है जो हिट भी रहे है , जैसे ‘’आप का आना दिल धडकना मेंहदी लगा के यू शर्माना …………….

बहाने =

सही कहा गया है की हसीनो को आते है क्या क्या बहाने खुदा भी न जाने तो हम कैसे जाने लड़कियों को बहाने बनाने की बड़ी आदत होती है. लेकिन इसका मतलब ये नही होता कि वो आपसे झूठ बोल रही है ‘बल्कि ये बहाने उनके शर्मीले पन को दर्शाता है, ए बहाने तब बनाती है जब आप इनके करीब जाने की कोशिश करते हो, तो ये शर्म की वजह से छोटे मोटे बहाने बनाने लगती है., इसके अलावा जब कोई लड़की अपने प्यार का इजहार करना चाहती है तो उसे समझ नही आता कि क्या कहना है और वो बहाने बनाने लगती है, पर इनके इन बहनों में भी प्यार ही झलकता है और इसीलिए लड़का इनकी तरफ और भी ज्यादा आकर्षित होता है और इनको छेड़ता रहता है,आज कल शोसल मिडिया का जमाना अगया है जिसके कारण पहले की अपेक्षा अपने दिल की बात कहने के लिए आसान हो गया है .

गुस्सा =

फिल्मो में आप ने एक गाना सुना होगा जिसमे यह दरसाया गया है की में “ आप गुस्से में तुम और भी अच्छी लगती हो ”. ये बात सच है बशर्ते लड़की प्यार में गुस्सा हुई है , नहीं तो गुस्से में कौन अच्छा लगता है . गुस्से में लड़कियों की अदाओं में और भी ज्यादा प्यार आ जाता है. उनके चेहरे के हाव भाव, आँखों में प्यार के आंसू और गुस्से में हाथ पैर चलाना किस लड़के को पसंद नही होगा. कुछ लड़कियां तो गुस्से में लड़के के साथ प्यारी से शरारत करने लगती है जिससे उनके बीच में प्यार और भी बढ़ जाता है.

हर बात याद रखना =

लड़कियों की एक खूबी होती है जो लडको में नहीं मिलती वो हर छोटी से छोटी बात, लम्हा और तारीख को याद रखती है. आप इनसे कभी भी पूछ लों कि आप दोनों पहली बार कब और कहाँ मिले थे, ओ आपको तुरंत बिलकुल सही तारीख और जगह बता देती है. इसके अलावा आप इनसे आपके साथ बितायें किसी भी लम्हे के बारे में पूछें तब भी आपको बड़ा खुबसूरत जवाब मिलता है. ये दिखता है कि लड़की आपसे कितना प्यार करती है और इसीलिए लडको को इनकी ये अदा भी बहुत ज्यादा पसंद है.

Related Articles

Back to top button
Close