खबरेबिहारराज्य

लालू से ज्यादा बालू की जरूरत:- अमरेंद्र त्रिपाठी

पटना, सनाउल हक़ चंचल

86dd8de3-5daf-4d5c-8252-058a331b9cc6पटना :- हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से0) के प्रदेश मीडिया प्रभारी अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा लालू से ज्यादा बालू की जरूरत पर ध्यान दे सरकार | बालू की किल्लत राज्य में चल रहे एनडीए सरकार कि आने वाले समय में सेहत बिगाड़ सकती है | यदि इसे हल्के में लिया गया | आए दिन सरकार में नेताओं द्वारा शब्दों के मकड़जाल में लोग की मूलभूत समस्याओं से भटकाने का जो सिलसिला चल रहा है | यह परिपाटी बंद होनी चाहिए | विकास पर बिहार में बहस की आवश्यकता है अनर्गल बयानबाजी से किसी का कोई हित नहीं होने वाला है| आज अखबारों में सिर्फ बयानबाजी से जनता उब चुकी है |

श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री श्री जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्रित्व काल के जनहित में लिए गए 34 निर्णय व पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री डॉ महाचंद्र प्रसाद सिंह द्वारा गरीब मजदूरों से लेकर जनजीवन मे बालू की गंभीर समस्या से हो रही पीड़ा को बार बार सरकार से दूर करने की बात कहीं जा रही है | लेकिन ना जाने क्यों सिर्फ अपनी बातों से अपनी पीठ थपथपाने की जो परिचालन चल रही है, जिसका परिणाम सरकार को आने वाले समय में नुकसानदेह होगा | यह किसी को दिख नहीं रहा | यदि समय रहते हमारे पार्टी के नेताओं की मांगों पर ध्यान नहीं दी गई तो |

Related Articles

Back to top button
Close