खबरे

वास्तविक कहानी पर बनी है तापसी की फिल्म ‘वुमनिया’

मुंबई (ईएमएस)। अभिनेत्री तापसी पन्नू की फिल्म ‘वुमनिया’ में एक बार फिर वास्तविक कहानी दिखायी जाएगी। तापसी इस फिल्म में निशानेबाज की भूमिका में होंगी यह भारत की दो बुजुर्ग महिला निशानेबाजों चंद्रो तोमर और उनकी देवरानी प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म का शीर्षक ‘वुमनिया’ रखा गया है।

इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप करेंगे। जानकारी के मुताबिक, वुमनिया दो बुजुर्ग भारतीय महिला निशानेबाजों चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर के बारे में है जिन्हें रिवाल्वर दादी और निशानेबाज दादी के नाम से भी जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के जोहरी गांव की हैं। इन्होंने 50 साल की उम्र के बाद निशानेबाजी को अपना पेशा बनाया। इन दोनों को निशानेबाजी के में 100 से भी ज्यादा अवॉर्ड मिले हैं। इसके अलावा तापसी की फिल्म ‘मुल्क’ जुलाई में रिलीज होगी। इस फिल्म में वह एक वकील की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ ऐक्टर ऋषि कपूर भी नजर आएंगे जिनके साथ वह पहली बार स्क्रीन शेयर कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button
Close