Home Sliderदेशनई दिल्ली

विश्व डाक दिवस के मौके पर हम करते हैं नये मानक निर्धारित : मनोज सिन्हा

नई दिल्ली, 09 अक्टूबर (हि.स.)। विश्व डाक दिवस के मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि इस दिन भारतीय डाक विभाग न केवल अपनी उपलब्धियों का स्मरण करता है बल्कि नये मानक भी निर्धारित करता है। 

मनोज सिन्हा ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर जारी संदेश में कहा हम आज के दिन विश्व डाक दिवस मनाते हैं इस दिन हम गत वर्षों में डाक क्षेत्र के मानकों और माध्यमों में हुई गति का भी जश्न मनाते हैं। उन्होंने एक अन्य ट्वीट संदेश में कहा हम आज के दिन न केवल तरक्की को याद करते हैं बल्कि उपलब्धियों के नये मानक भी निर्धारित करते हैं। 

विश्व डाक दिवस के मौके पर मनोज सिन्हा आज लोधी रोड स्थित स्कोप कॉम्पलेक्स में आयोजित समारोह में एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए इंटरनेशनल ट्रैक्ड पैकेट सेवा के अलावा बिहार, झारखंड और कर्नाटक में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए इलेक्‍ट्रॉनिक इंडियन पोस्टल ऑर्डर (ई-आईपीओ) की शुरूआत करेंगे। कार्यक्रम में संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल भी हिस्सा लेंगे। 

Related Articles

Back to top button
Close