खबरेमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

शौचालय का स्लैब गिरने से तीन लोगो की मौत, कई घायल.

मुंबई, 03 फरवरी=  मानखुर्द में स्थित इंदिरानगर झोपड़पट्टी में शुक्रवार को सुबह सुलभ शौचालय का स्लैब ढ़ह जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज राजावाड़ी अस्पताल में हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार मानखुर्द स्थित इंदिरानगर झोपड़पट्टी में हाल ही में बनाया गया सुलभ शौचालय का स्लैब बुधवार सुबह आठ बजे अचानक गिर गया। जिससे तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, इस घटना में घायलों को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया। अचानक शौचालय गिर जाने से यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

लेकिन स्थानीय डीसीपी घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय पुलिस इस मामले की सघन जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
Close