उत्तर प्रदेशखबरेराज्य

श्रीदेवी का लखनऊ से भी रहा है गहरा रिश्ता, यहीं मनाया था सिंदूर खेला

लखनऊ, 25 फरवरी: फिल्मी दुनिया की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से बॉलीवुड समेत पूरा देश दुःखी है। उनका लखनऊ से भी गहरा नाता रहा है। लखनऊ में सहारा शहर में कई कार्यक्रम में शिरकत करने वाली श्रीदेवी ने अपने जीवन में पहली तथा अंतिम बार दुर्गा पूजा में भी शिरकत की थी। श्रीदेवी को लखनऊ में दुर्गा पूजा के दौरान सिंदूर खेला में सर्वाधिक आनंद आया था। वह नवाबी नगरी से काफी यादें अपने साथ संजोकर ले गई थीं। आज उनके निधन पर लखनऊ रंगमंच के सभी कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

2013 में श्रीदेवी लखनऊ में अपने जीवन की पहली दुर्गा पूजा देखने अपने पति बोनी कपूर के साथ लखनऊ आई थीं। सहारा शहर में आयोजित उस दुर्गा पूजा कार्यक्रम में बंगाली साड़ी में आईं श्रीदेवी सभी के आकर्षण का केंद्र थीं।

अदाकारा श्रीदेवी की मौत से सन्न सुभाष घई ने कहा हमनें हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री को खो दिया

श्रीदेवी ने तब खुद बताया था कि वह इससे पहले कभी भी दुर्गा पूजा में नहीं शामिल हुईं। यह पहला मौका है, जब वह दुर्गा पूजा में आई हैं। श्रीदेवी ने कहा था, मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जो परंपरा और संस्कृति को मानने वाला है और मुझे यहां आकर काफी अच्छा लग रहा है।
लखनऊ रंगमंच से ताललुक रखने वाले अरूण त्रिवेदी ने बताया कि वर्ष 2013 में मशहूर अदाकारा श्रीदेवी लखनऊ आई थीं। उन्होंने यहां सहारा शहर में आयोजित दुर्गा पंडाल में दुर्गोत्सव में शिरकत की थी। इस दौरान वह सफेद बंगाली साड़ी में नजर आई थीं और उन्होंने सिंदूर से अपने पति बोनी कपूर का नाम अपनी पीठ पर लिखा था। इतना ही नहीं उन्होंने दुर्गा उत्सव के मशहूर सिंदूर खेला में भी शिरकत की थी। यह उनके जीवन का पहला सिंदूर खेला था। 

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को आज ही भारत लाने की कोशिश, भारतीय दूतावास कर रहे है कोशिश

गौरतलब है कि अभिनेत्री श्रीदेवी का शनिवार रात को दुबई में निधन हो गया। वह 54 साल की थी। वह बॉलीवुड ऐक्टर मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने के लिए परिवार के साथ दुबई गई थीं और वहीं दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनका निधन हो गया। (हि.स.)। 

Related Articles

Back to top button
Close